कौनसे भाव से करते है पैसे का विचार ?
मारकेश समझते हो ? कुण्डली में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 से 12 स्थान होते है। 12 राशि के हिसाब से कुण्डली में 12 स्थान होते है।
1. सबसे पहले स्थान से शरीर का विचार करते है।
2. दूसरे स्थान से द्रव्य का विचार करते है।
3. तीसरे स्थान से पराक्रम का विचार करते है।
4. चतुर्थ स्थान से सुख का विचार करते है।
5. पंचम स्थान से विद्या का विचार करते है। संतान का विचार करते है।
6. छठे स्थान से शत्रु का विचार करते है।
7. सातवें स्थान से वैवाहिक विचार करते है।
8. आठवें स्थान से आयु का विचार करते है, कितने जीऐगा
और कब मरेगा।
9. नवे स्थान से भाग्य का विचार करते है।
10. दसवें स्थान से राज्य का विचार करते है।
11. ग्यारवें स्थान से लाभ का विचार करते है।
12. बारवें स्थान से व्यय का विचार करते है, लाभ-हानि।
कितने हो गये ? ये सब याद रख सकते हो। पहला स्थान शरीर, दूसरा स्थान द्रव्य, तीसरा स्थान पराक्रम, चैथा स्थान सुख, पांचवा स्थान विद्या, संतान, छठा स्थान शत्रु, सातवां स्थान वैवाहिक, आठवां स्थान आयु, नौवा स्थान भाग्य, दसवां स्थान राज्य, ग्यारवां स्थान आय, बारवां स्थान व्यय।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें